top of page

20 June 2023 Current Affairs

Writer's picture: EinsteinEinstein

20 June 2023 Current Affairs


20 June 2023  Current Affairs

➼ PM Modi ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फालू संग लिखा “Abundance of Millets” गीत

भारतीय मूल की अमेरिकन गायिका एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता फालू के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष गीत लिखा है। इस गीत का उद्देश्य बाजरा के लाभों और इसकी क्षमता द्वारा वैश्विक भूखमरी को कम करना है। मशहूर गायिका फालू ने अपने पति गौरव शाह के साथ “Abundance of Millets.” नाम से गीत जारी किया। 

मुख्य बिंदु 

• भारत के सुझाव पर वर्ष 2023  को ‘बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ के रूप में नामित किया गया है। 

• इस सुझाव को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) शासी निकायों और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र से समर्थन मिला।

• “Abundance Of Millets” गीत हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में लिखा गया है और यह गीत बाजरे के पौष्टिक गुणों पर प्रकाश डालता है।  

• 16 जून, 2023 को गौरव शाह और फालू ने बाजरे पर आधारित “Abundance Of Millets” ट्रैक जारी किया।  

• इस गीत का उद्देश्य वैश्विक भुखमरी के समाधान के साथ पौष्टिक अनाज के रूप में बाजरा के लाभों और महत्त्व को बढ़ावा देना है।  

बाजरे के बारे में 

• बाजरा भारत में प्राचीन काल से है।  

• सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान उसके उपभोग के प्रमाण मिलते हैं।  

• बाजरा की खेती वर्तमान में 130 से अधिक देशों में की जाती है।  


➼ मई, 2023 में भारत का कुल निर्यात 60.29 बिलियन डॉलर रहा

मई, 2023  में भारत का कुल निर्यात 60.29 बिलियन डॉलर रहा जो गत वर्ष की तुलना में 5.99 प्रतिशत कम था। मई, 2023 में कुल आयात 70.24 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो कि मई, 2022 की तुलना में 7.45 प्रतिशत कम है। मई, 2023 में मर्चेंडाइज निर्यात 34.98 बिलियन डॉलर रहा जो कि मई, 2022 के 39 बिलियन डॉलर की तुलना में कम है। वहीं मई, 2023 में मर्चेंडाइस आयात 57.10 बिलियन डॉलर रहा जबकि गत वर्ष मई, 2022 में 61.13 बिलियन डॉलर था।

विशेष रूप से, इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात मई, 2023 में 73.96 प्रतिशत बढ़कर 2.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया, जबकि मई, 2022 में यह 1.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। 

दूसरी ओर  मई, 2023 के दौरान 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 16 ने व्यापारिक आयात में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इन क्षेत्रों में चांदी, सल्फर और बिना भुना हुआ लौह पायटाइट्स, कच्चा कपास और अपशिष्ट, सोना, वनस्पति तेल, मोती, कीमती और अर्द्ध कीमती पत्थर शामिल हैं। जैविक और अकार्बनिक रसायन, कोयला, कोक और ब्रिकेट, परिवहन उपकरण, कपड़ा यान कपड़ा, निर्मित लेख, कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, लुगदी और बेकार कागज, परियोजना के सामान, पेट्रोलियम, कच्चे उत्पाद, लकड़ी तथा लकड़ी के उत्पाद, और धातु अयस्क एवं अन्य खनिज शामिल हैं।

मुख्य बिंदु 

• मई, 2023 में भारत का सर्विस और मर्चेडाइस निर्यात कुल मिलाकर 60.29 बिलियन डॉलर रहा।  

• मई, 2023 में भारत का सेवा निर्यात 25.30 बिलियन डॉलर था, जो मई, 2022 में 25.13 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में मामूली वृद्धि दर्शाता है।

• मर्चेंडाइस आयात मई, 2022 में 61.13 बिलियन डॉलर था जो मई, 2023 में घटकर 57.10 बिलियन डॉलर रहा।  

• मई, 2023 के दौरान समग्र व्यापार घाटा साल-दर-साल 15.16 प्रतिशत गिरकर 10.35 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 12.20 अरब अमेरिकी डॉलर था।

• इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात मई, 2023 में 73.96 प्रतिशत बढ़कर 2.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया।


➼ “जुली लद्दाख” (हैलो लद्दाख) : भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम 

भारतीय नौसेना ने नौसेना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लद्दाख क्षेत्र में युवाओं और नागरिक समाज के साथ जुड़ने के लिए “जूली लद्दाख” (हैलो लद्दाख) नामक एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के लिए नियोजित गतिविधियों में मोटर साइकिल अभियान शामिल है जो लद्दाख के एक महत्वपूर्ण हिस्से से होकर गुजरेगा। वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह, वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ द्वारा 15 जून, 2023 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 5000 किमी मोटरसाइकिल अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अलावा प्रसिद्ध नौसेना बैंड संगीत कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर के साथ नौसेना और लद्दाख फुटबॉल क्लब के बीच एक फुटबॉल मैच भी आयोजित किया गया है।

उद्देश्य 

• राज्य के लोग भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँ।  

• अग्निपथ योजना और भारतीय नौसेना द्वारा प्रदान की गई अन्य कैरियर संभावनाओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए लद्दाख के संस्थानों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाना।

• युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना।

• प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “नारी शक्ति” को बढ़ावा देना।



 
 
 

Recent Posts

See All

Write Education Post & eARN mONEY

You can earn #money on #JuristExam by sharing your knowledge and experience with the help of JuristExam Space Program and JuristExam...

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
©
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
  • RSS
  • LinkedIn
  • Twitter
  • Pinterest
  • TELEGRAM
bottom of page